CBSE Result 2022 : सीबीएसई 10वीं और 12वीं टर्म 1 का परिणाम कब जारी होगा… इस लिंक पर क्लिक कर स्टूडेंट्स देख सकते है अपना रिजल्ट, जानिए

नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जल्द ही जारी किए जाएंगे. एक बार घोषित होने के बाद, छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर अपने टर्म 1 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम (term 1 CBSE board exams result) चेक कर पाएंगे

इस बीच, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 7 फरवरी 2022 को ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) सेमेस्टर 1 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. छात्र ध्यान दें कि सीबीएसई टर्म 1 का परिणाम (CBSE term 1 result) में किसी छात्र को पास, फेल या एसेंशियल रिपीट (ER) घोष‍ित नहीं किया जाएगा. फाइनल परिणाम मार्च-अप्रैल, 2022 के लिए निर्धारित टर्म 2 बोर्ड परीक्षाओं के बाद घोषित किया जाएगा. सीबीएसई टर्म 2 परीक्षाओं की डेटशीट cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जारी की जाएगी.

परीक्षा की तारीख
फिलहाल बोर्ड ने टर्म-2 परीक्षा के लिये तारीखों की घोषणा नहीं की है. टर्म-1 परिणाम जारी किए जाने के बाद डेटशीट जारी की जाएगी. छात्र cbse.gov.in पर चेक कर पाएंगे.

कब जारी होगा परिणाम
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के 10वीं और 12वीं क्लास के टर्म 1 के नतीजे (CBSE Class 10 and Class 12 term 1 results) जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है. हालांकि सीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम की तारीख और समय (CBSE 10, 12 results date and time) की घोषणा अभी नहीं की गई है, बोर्ड की प्रवक्ता रमा शर्मा ने परिणाम की तारीख पर सवालों के जवाब देते हुए कहा कि कन्फर्म होने पर आप सभी को बता द‍िया जाएगा.

पर‍िणाम (CBSE Result 2022) घोषित होने पर, छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, cbse.gov.in और डिजिलॉकर वेबसाइट और ऐप के माध्यम से अपने स्कोर की जांच कर सकेंगे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कॉलेज से करियर तक की तैयारी : SRGI के...

भिलाई। विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, डिजिटल कौशल और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस...

फार्मेसी रिसर्च में रूंगटा यूनिवर्सिटी का नाम रोशन :...

भिलाई। फार्मास्यूटिकल साइंस के क्षेत्र में शोध और वैज्ञानिक योगदान के लिए रूंगटा यूनिवर्सिटी के कुलसचिव एवं डायरेक्टर रिसर्च एंड डेवलपमेंट डॉ. एजाजुद्दीन को...

NEET काउंसलिंग में MBBS सीटों के आवंटन पर बवाल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मेडिकल प्रवेश के लिए चल रही NEET UG काउंसलिंग का चौथा चरण विवादों में आ गया है। MBBS की 87 सीटों...

संजय रूंगटा ग्रुप में गरबा-डांडिया नाइट की धूम :...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवरात्रि के उत्साह के बीच गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों,...