घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, छत्तीसगढ़ में 1000 के पार पहुंची कीमत

रायपुर। आम आदमी को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमत में 29 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है. नई दरें आज से लागू हो गई है. छत्तीसगढ़ में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपए के पार पहुंच गई है. पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं.

आम लोगों को महंगे पेट्रोल-डीजल के बाद एक और झटका लगा है. जहां गैस कंपनियों द्वारा 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 29 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में यह दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है. गैस कंपनियों ने तीन महीने पहले 7 मार्च को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 60 रुपए बढ़ाई थी. इस तरह इस साल में अब तक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कुल 89 की बढ़ोतरी हुई है.

छत्तीसगढ़ में 1000 के पार पहुंची कीमत
वहीं दाम बढ़ने के बाद छत्तीसगढ़ में 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत अब 984 रुपये से बढ़कर 1030 रुपये हो गई है. गैस कंपनियों का कहना है कि गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी थी. ऐसा इसलिए है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमतें बढ़ गई हैं, जबकि घरेलू बाजार में इसे कम कीमत पर बेचा जा रहा है. यही वजह है कि सरकारी तेल कंपनियों को सब्सिडी वाली घरेलू LPG की बिक्री पर भारी और लगातार नुकसान हो रहा है.

शहरो में क्या है कीमत?
गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, दुर्ग, जांजगीर और बेमेतरा जिले में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत सबसे ज्यादा हैं, यहां लगभग 1,030.50 रुपए है. रायपुर में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत लगभग 1,013 रुपए है. गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, बस्तर जिले में घरेलू LPG सिलेंडर सबसे सस्ता है. यहां 966.50 रुपए है, जिसे राज्य में सबसे कम माना जा रहा है. बिलासपुर में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत लगभग 10,30 रुपए है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...