जमीन में गड़ा खजाना बताकर बेचते थे नकली सोना, दुर्ग पुलिस ने 5 ठगों को दबोचा

दुर्ग। जमीन में गड़ा हुआ खजाना और हंडे में मिले सोने की कहानी सुनाकर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का दुर्ग पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1.242 किलोग्राम सोने जैसे दिखने वाले नकली धातु के बिस्किट, एक नकली सिक्का, वाहन, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्य सामग्री जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, बोरसी निवासी जितेंद्र साहू की शिकायत पर उतई थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी दिनेश कुमार टंडन ने उसे विश्वास में लेकर कहा था कि उन्हें जमीन में गड़ा हुआ एक हंडा मिला है, जिसमें सोने के बिस्किट और सिक्के हैं। आरोपियों ने नकली धातु को असली सोना बताकर कम कीमत में बेचने का लालच दिया।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस ठगी के खेल में कोरबा निवासी पन्नालाल कुर्रे, कबीरधाम निवासी गणेशराम गंधर्व, मध्यप्रदेश के डिंडौरी निवासी रामस्वरूप रौतेला तथा पाटन निवासी भानुप्रताप डहरिया भी शामिल थे। सभी आरोपी मिलकर लोगों को नकली सोना दिखाकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पन्नालाल कुर्रे और दिनेश कुमार टंडन के खिलाफ पहले भी इसी तरह के मामलों में अपराध दर्ज हो चुके हैं। इसके बावजूद वे लोगों को झांसे में लेकर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

जब्त सामग्री

  • 1.242 किलोग्राम सोने जैसे दिखने वाले नकली धातु के बिस्किट
  • 1 नकली सिक्का
  • एक वाहन
  • मोबाइल फोन
  • अन्य साक्ष्य सामग्री

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जमीन में मिले खजाने, सस्ते सोने या इसी तरह के लालच देने वाले व्यक्तियों से सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...