पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन शुरू, जानें कब तक तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

रायपुर। भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों—पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक नागरिक एवं संस्थाएं इन पुरस्कारों के लिए योग्य व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं।

पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। इन पुरस्कारों के माध्यम से भारत सरकार ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित करती है, जिन्होंने समाज सेवा, कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान, इंजीनियरिंग, लोक प्रशासन तथा अन्य विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट और उल्लेखनीय योगदान दिया है।

विशेष रूप से ऐसे व्यक्तियों को नामांकित करने पर जोर दिया गया है, जो सुदूर वनांचल, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में रहकर समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन जिनका योगदान व्यापक स्तर पर सामने नहीं आ पाया है। भारत सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास ऐसे योग्य और प्रेरणादायक व्यक्तित्वों की पहचान कर उनके नाम पद्म पुरस्कारों के लिए प्रस्तावित करें। नामांकन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और आवेदन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

नामांकन प्रस्ताव 15 जुलाई 2026 तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं। पद्म पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है और राष्ट्रपति द्वारा सम्मान समारोह में पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...