धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी। टीम सुबह से ही घर पर मौजूद है और दस्तावेजों की गहन जांच के साथ आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है। EOW की टीम ने मौके पर पहुंचकर महत्वपूर्ण दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक एजेंसी की ओर से कार्रवाई के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इस कार्रवाई के बाद शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल जांच जारी है और अधिकारी मामले से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रहे हैं। EOW की ओर से अधिकृत जानकारी सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कार्रवाई किन तथ्यों के आधार पर की गई है और जांच में क्या निष्कर्ष सामने आए हैं।

