CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे ने मां को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरली गांव में शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी ही मां की बांस के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी मां से खाना मांगा था, लेकिन खाना मिलने में देरी होने पर वह आगबबूला हो गया और गुस्से में हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

खाना नहीं मिलने पर किया जानलेवा हमला

पुलिस के अनुसार, धुरली टिटेमपारा निवासी 60 वर्षीय बुधरी तेलाम अपने घर पर थीं। इसी दौरान उनका बेटा सामु उर्फ श्याम तेलाम (32) शराब के नशे में घर पहुंचा और खाना मांगा। खाना देने में कुछ देर होने पर आरोपी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने घर में रखा बांस का डंडा उठाकर अपनी मां के सिर पर कई वार कर दिए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में निरीक्षक प्रदीप बिसेन के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और प्रत्यक्षदर्शियों सहित अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए।

पूछताछ में बेटे ने कबूला जुर्म

मामले में थाना भांसी में अपराध क्रमांक 05/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी सामु उर्फ श्याम तेलाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपनी मां की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर 19 जून 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन ने बताया कि घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...