CG News : शिक्षिका ने की सुसाइड, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक युवा शिक्षिका का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान कुमारी काजल ठाकुर (26 वर्ष) के रूप में हुई है। वह बलौदाबाजार के चांपा स्थित एक स्कूल में व्यवसायिक शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। बताया जा रहा है कि उनकी संविदा नियुक्ति पिछले वर्ष हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, शिक्षिका का शव उनके कमरे में पंखे से चुनरी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले की जांच के तहत पुलिस मृतका के परिजनों, सहकर्मियों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा मोबाइल फोन और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों और मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लाइसेंसधारी मकानों को नहीं किया जाएगा खाली, सांसद विजय...

भिलाई। सांसद विजय बघेल द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन से चर्चा कर लाइसेंसधारी मकानों को खाली नहीं कराए जाने को लेकर दिए गए...

छत्तीसगढ़ में पहली बार मिलेगा 10 किलो का LPG...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो क्षमता वाले LPG गैस सिलेंडर की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त से...

कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली-बिहार...

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश को पुलिस ने वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। डीसीपी...

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, राजपत्र में नियम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 अब पूरे प्रदेश में पूरी तरह लागू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा अधिनियम के नियमों का राजपत्र...