बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने गए 3 ग्रामीण लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों से भरी नाव अचानक पलट गई। हादसे में 6 लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि 3 ग्रामीण लापता हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, बांध में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध के बावजूद ग्रामीण रात के अंधेरे में नाव लेकर मछली पकड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान नाव असंतुलित होकर पलट गई और सभी लोग पानी में गिर गए।

घटना की सूचना मिलते ही करंजी चौकी पुलिस और DDRF (डिजास्टर रिस्पॉन्स) की टीम मौके पर पहुंची। लापता ग्रामीणों की तलाश के लिए देर रात से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, लापता लोगों की खोज के लिए बांध में सर्च ऑपरेशन जारी है। फिलहाल तीनों ग्रामीणों का कोई सुराग नहीं मिला है। प्रशासन ने लोगों से प्रतिबंधित क्षेत्रों में मछली पकड़ने और सुरक्षा नियमों की अनदेखी न करने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...