CG News : आवारा कुत्तों के हमले से 5 साल के मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर गांव में 5 से 6 आवारा कुत्तों के झुंड ने पहली कक्षा में पढ़ने वाले 5 वर्षीय मासूम प्रकाश पटेल पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को दौड़ा-दौड़ाकर बुरी तरह नोच डाला। गंभीर रूप से घायल मासूम को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक के पिता किशोर पटेल मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के रहने वाले हैं। वे परिवार के साथ दादर गांव में रहकर मजदूरी करते हैं। घटना के समय किशोर पटेल एक मकान में काम कर रहे थे। उनका बेटा प्रकाश उनसे मिलने आया था और वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में 5 से 6 आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि कुत्तों ने मासूम के सिर, गले और शरीर के अन्य हिस्सों को बुरी तरह नोच डाला। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर पिता दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाकर जिला मेडिकल अस्पताल ले गए। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

इलाके में आक्रोश, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है, जिससे बच्चों और आम लोगों की सुरक्षा खतरे में है।

मेडिकल अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या तथा लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...