रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में एक ही परिवार के 5 लोगों के मिले शव, पति फंदे पर लटका मिला

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। शुरुआती जांच में पति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है, जबकि पत्नी और तीनों बच्चों की मौत जहर सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित मदनी चौक की है। सूचना मिलने पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान साजिद अली (50), उनकी पत्नी, 19 वर्षीय बेटे इरशाद अली, 17 वर्षीय शाहिदा बेगम और 16 वर्षीय इरशाबा परवीन के रूप में हुई है।

शाम से बंद था घर का दरवाजा

टिकरापारा पुलिस के मुताबिक पड़ोसियों ने बताया कि शुक्रवार शाम से घर का दरवाजा नहीं खुला था। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर लोगों को संदेह हुआ। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो कमरे में परिवार के पांचों सदस्यों के शव पड़े मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

8 महीने पहले आए थे किराए के मकान में

जानकारी के अनुसार परिवार मूल रूप से शीतला मंदिर के पास मतपुर का रहने वाला था और करीब आठ महीने पहले ही संजय नगर स्थित सैयद जहीर के मकान में किराए से रहने आया था।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं—आत्महत्या, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों—को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरित अभियान: शारदा विद्यालय रिसाली में पौधारोपण और जागरूकता...

भिलाई (रिसाली)। रिसाली स्थित शारदा विद्यालय में वन महोत्सव के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से...

छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण के लिए आवेदन शुरू: खिलाड़ियों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2025-26 के 'राज्य खेल अलंकरण' (State Sports Awards) के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन आमंत्रित कर दिए हैं। खेल...

CG में बड़ी कार्रवाई, इंश्योरेंस क्लेम के बदले कमीशन...

CG नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से खाकी को दागदार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक पीड़ित से कमीशन (रिश्वत) मांगने...

Durg News : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर...

दुर्ग। दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स से 10 लाख 55 हजार 698 रुपये की...