CG News: महेंद्रा ट्रेवल्स की बस पलटी, 10 से 12 यात्री घायल

दंतेवाड़ा। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरली के पास सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। महेंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस सवार करीब 10 से 12 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही भांसी थाना क्षेत्र में मौजूद पुलिस जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, कुछ घायलों को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार बचेली अस्पताल में चल रहा है।

फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...

भाजपा को बड़ा झटका, 111 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफे...

डोंगरगढ़। शहर भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को संबोधित पत्र सौंपते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने...

Commonwealth Games : राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी ने रचा...

राजनांदगांव। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी और राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत...

रायपुर में ₹4,999 की प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर...

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया...