शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान, सोने की बाली लौटाने की दी चेतावनी, DEO ने थमाया नोटिस

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बच्चों के परिजनों ने आपत्ति जताते हुए स्कूल प्रबंधन से शिकायत की, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जानकारी के अनुसार, स्कूल की शिक्षिका गीता कुम्भकार की सोने की बाली स्कूल परिसर में कहीं गुम हो गई थी। बाली की तलाश के दौरान शिक्षिका लाल कपड़े पर नारियल और चावल रखकर बच्चों के बीच पहुंचीं। उन्होंने बच्चों से कहा कि जिसने भी बाली ली है, वह उसे वापस कर दे। साथ ही बाली वापस नहीं करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी।

इस घटना से बच्चे सहम गए। मामले की जानकारी मिलने पर अभिभावकों ने स्कूल के प्रधानपाठक से शिकायत की। प्रधानपाठक ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को दी।

शिकायत मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच कराते हुए शिक्षिका गीता कुम्भकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शिक्षा विभाग ने बच्चों के सामने इस तरह की गतिविधि को अनुचित बताते हुए निर्धारित समय सीमा में जवाब मांगा है। शिक्षा विभाग का कहना है कि शिक्षिका के जवाब और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...