दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन, बिहार से 3 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के ट्रांजैक्शन का खुलासा

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, 14 एटीएम कार्ड, दो बैंक पासबुक समेत ऑनलाइन सट्टा संचालन में इस्तेमाल होने वाली डिजिटल और दस्तावेजी सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरोह ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग प्लेटफॉर्म के जरिए प्रतिदिन करीब 12 से 15 लाख रुपये तथा प्रतिमाह लगभग 4 से 5 करोड़ रुपये का लेन-देन म्यूल बैंक खातों के माध्यम से करता था।

पुलिस के मुताबिक, खुर्सीपार थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पूर्व में की गई कार्रवाई के दौरान पूछताछ में बिहार के पटना से संचालित नेटवर्क की जानकारी मिली थी। इसके बाद दुर्ग पुलिस की टीम ने पटना के नारायण प्लाजा अपार्टमेंट में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में कैम्प-2 निवासी आफताब अहमद और कैम्प-1 वैशाली नगर निवासी दानिश खान शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी संगठित तरीके से लूडो, कैसीनो, एविएटर, फुटबॉल बेटिंग समेत विभिन्न ऑनलाइन गेमिंग एवं बेटिंग प्लेटफॉर्म पर आईडी उपलब्ध कराकर लोगों से दांव लगवाते थे।

हार-जीत की रकम का लेन-देन नेट बैंकिंग, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और म्यूल बैंक खातों के जरिए किया जाता था। जांच में सामने आया है कि आरोपी लगातार बैंक खाते बदलकर डिजिटल माध्यम से करोड़ों रुपये का अवैध लेन-देन कर रहे थे, ताकि पुलिस और जांच एजेंसियों की नजर से बच सकें।

फिलहाल पुलिस ने जब्त किए गए मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...