आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की करने वाले तीन युवतियों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात लोगों को भारी पड़ गया। शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने चार युवकों और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, रविवार तड़के करीब 3 बजे थाना कोतवाली को सूचना मिली कि गांधी नगर कालीबाड़ी स्थित प्रताप ताण्डी के मकान की छत पर बर्थडे पार्टी चल रही है, जहां तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर मोहल्ले में हंगामा किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समझाइश देकर साउंड सिस्टम बंद कराया।

हालांकि, कुछ देर बाद उसी स्थान से दोबारा तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजने की शिकायत मिली। पुलिस टीम जब दूसरी बार मौके पर पहुंची और साउंड सिस्टम बंद कराने का प्रयास किया, तब वहां मौजूद युवक-युवतियों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की, गाली-गलौज देते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें भी आईं।

मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 296, 115(2), 351(2), 121, 121(1), 191 एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  • प्रताप ताण्डी (33 वर्ष)
  • हरीश ताण्डी (30 वर्ष)
  • दीपक दास (26 वर्ष)
  • विपुल जोशी (30 वर्ष)
  • हर्षा महानंद (25 वर्ष)
  • दिव्या सोनी (27 वर्ष)
  • उपासना सोनी (28 वर्ष)

पुलिस ने सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...

भारतमाला मुआवजा घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, जयप्रकाश गांधी...

रायपुर। भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी जयप्रकाश गांधी की 12.78 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां...