छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने की ठगी, 4 आरोपी गिरफ्तार, ASI का बेटा निकला मास्टरमाइंड

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले छात्रा से दोस्ती की, फिर शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर उससे लाखों रुपये और सोने के आभूषण ऐंठ लिए। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के दादा SECL से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। बीमारी के चलते उन्होंने अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड और लॉकर की जिम्मेदारी अपनी पोती को सौंप रखी थी। आरोपियों ने इसी का फायदा उठाते हुए छात्रा से अलग-अलग किस्तों में एटीएम और फोनपे के जरिए करीब 14.50 लाख रुपये हासिल कर लिए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने छात्रा को एक रिसॉर्ट के पास बुलाकर लॉकर में रखे करीब 450 ग्राम सोने के जेवर भी अपने कब्जे में ले लिए।

ASI का बेटा निकला मास्टरमाइंड

गिरफ्तार आरोपियों में आदर्श यादव भी शामिल है, जो पुलिस विभाग में पदस्थ असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) धर्मेंद्र यादव का बेटा है। बताया जा रहा है कि गलत गतिविधियों के कारण उसके पिता ने उसे पहले ही घर से निकाल दिया था। आदर्श ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर पूरी ठगी की साजिश रची।

नेपाल घूमने और पार्टियों में उड़ाए पैसे

पुलिस जांच में सामने आया कि छात्रा से ठगे गए पैसों से आरोपी नेपाल घूमने गए और महंगे होटलों व रिसॉर्ट में ऐशो-आराम किया। आरोपी रोजाना 6 से 10 हजार रुपये तक फिजूलखर्ची करते थे। पुलिस को उनकी लगातार लग्जरी लाइफस्टाइल और सोने के जेवरों की जानकारी मिलने के बाद संदेह हुआ, जिसके आधार पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ।

दोस्ती का फायदा उठाकर की ठगी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों से उसकी पहले दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और इसी विश्वास का फायदा उठाकर आरोपियों ने आर्थिक मदद के नाम पर उससे पैसे लेने शुरू किए। बाद में शेयर मार्केट में निवेश का लालच देकर बड़ी रकम और जेवर भी हासिल कर लिए।

एक आरोपी फरार, जांच जारी

पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। साथ ही शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी और पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...