CG Crime : गाड़ी का इंतजार कर रही महिला से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बस छूट जाने के बाद घर लौटने के लिए अन्य साधन का इंतजार कर रही एक महिला के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता कोरिया जिले की रहने वाली है और वह चांदनी थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां आई हुई थी। वापस घर लौटने के दौरान उसकी बस छूट गई, जिसके बाद वह सड़क किनारे अन्य साधन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान चार आरोपियों ने मौके का फायदा उठाते हुए महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने कोरिया जिले में शिकायत दर्ज कराई।

जांच के दौरान मामला चांदनी थाना क्षेत्र का होने के कारण केस वहां स्थानांतरित किया गया। चांदनी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...