जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को कागजों में मृत दिखाकर कर दी रजिस्ट्री, तत्कालीन तहसीलदार- पटवारी समेत 4 पर FIR

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित महिला को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर उसकी जमीन का नामांतरण और रजिस्ट्री करा दी गई। मामले की शिकायत और प्रारंभिक जांच के बाद झिलमिली पुलिस ने तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, झिलमिली थाना क्षेत्र के ग्राम करकोटी स्थित जमीन से जुड़े इस मामले में आरोप है कि फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर महिला को मृत दर्शाया गया। इसके बाद उसी दस्तावेज के आधार पर राजस्व रिकॉर्ड में नामांतरण कर जमीन की रजिस्ट्री भी कर दी गई।

मामले की शिकायत मिलने पर प्रारंभिक जांच में अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी सहित चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच के दौरान फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र की सत्यता, राजस्व अभिलेखों में किए गए बदलाव, नामांतरण की प्रक्रिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका की गहन पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के सामने आने के बाद राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह सरकारी रिकॉर्ड में हेराफेरी कर जमीन हड़पने के बड़े षड्यंत्र का मामला साबित हो सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...

1.13 करोड़ की ठगी का खुलासा : ‘वॉश एंड...

रायपुर। रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए अंतरराज्यीय ठग गिरोह की दो महिला आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर...