भिलाई के 20 वर्षीय गुरकिरत ने रचा इतिहास, CMA Final में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 4

भिलाई। स्टील सिटी भिलाई के 20 वर्षीय मेधावी छात्र गुरकिरत सिंह भंगु ने इंस्टिट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) द्वारा घोषित सीएमए फाइनल परीक्षा में देश भर में चौथी रैंक (AIR 4) हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। पूर्व में सीएमए फाउंडेशन परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 2 (AIR 2) तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 3 (AIR 3) हासिल करने के बाद गुरकिरत ने अब सीएमए फाइनल परीक्षा में भी पूरे देश में ऑल इंडिया रैंक 4 (AIR 4) प्राप्त की है।

इस शानदार हैट्रिक के साथ ही वे मात्र 20 वर्ष की आयु में सीएमए के तीनों स्तरों में देश के टॉप-5 रैंक में जगह बनाने वाले भारत के सबसे कम उम्र के छात्र बन गए हैं।

अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय गुरकिरत ने अपने माता-पिता के सहयोग और डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट (Dr. Santosh Rai Institute) के शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। मात्र 20 वर्ष की आयु में तीनों चरणों में ऑल इंडिया टॉप रैंक हासिल करने की इस उपलब्धि से भिलाई शहर और पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...