लाइसेंसधारी मकानों को नहीं किया जाएगा खाली, सांसद विजय बघेल की पहल पर BSP प्रबंधन से मिला आश्वासन, यूनियन ने कहा – किसी भी अफवाह में न रहें

भिलाई। सांसद विजय बघेल द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन से चर्चा कर लाइसेंसधारी मकानों को खाली नहीं कराए जाने को लेकर दिए गए आश्वासन के बाद लाइसेंसधारियों में राहत और खुशी का माहौल है। सांसद विजय बघेल की पहल को लेकर BSP वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता लाइसेंसधारियों के बीच पहुंचे और प्रबंधन से हुई चर्चा एवं मिले आश्वासन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लाइसेंसधारी किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम में न रहें।

यूनियन अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने कहा कि लाइसेंसधारी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए सांसद विजय बघेल ने जिस गंभीरता के साथ इस विषय को उठाया, उसके लिए समस्त लाइसेंसधारियों की ओर से उनका धन्यवाद एवं साधुवाद है। उन्होंने कहा कि सांसद की पहल से लाइसेंसधारियों में विश्वास बढ़ा है और उन्हें उम्मीद है कि आगे भी उनके हितों की इसी प्रकार रक्षा की जाएगी। उन्होंने लाइसेंसधारियों को आश्वस्त किया कि कोई भी लाइसेंसधारी मकान खाली नहीं होगा।

यूनियन अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने सभी लाइसेंसधारियों से अपील की कि वे अपने मकानों से संबंधित यदि कोई बकाया बिल या देय राशि है तो उसे समय पर जमा करें। उन्होंने कहा कि लाइसेंसधारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए प्रबंधन का बकाया भुगतान नियमित रखना चाहिए, ताकि भविष्य में प्रबंधन को किसी लाइसेंसधारी को अनावश्यक रूप से परेशान करने अथवा कार्रवाई का कोई बहाना न मिले।

यूनियन अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने यह भी घोषणा की कि सांसद विजय बघेल के आगामी भिलाई प्रवास के दौरान लाइसेंसधारी उनसे मुलाकात कर लाइसेंसधारी परिवारों के हित में की गई इस महत्वपूर्ण पहल के लिए उनका धन्यवाद एवं साधुवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि लाइसेंसधारियों को किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए और किसी भी जानकारी के लिए यूनियन से संपर्क करना चाहिए। BSP वर्कर्स यूनियन लाइसेंसधारी कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में पहली बार मिलेगा 10 किलो का LPG...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो क्षमता वाले LPG गैस सिलेंडर की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त से...

कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली-बिहार...

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश को पुलिस ने वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। डीसीपी...

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, राजपत्र में नियम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 अब पूरे प्रदेश में पूरी तरह लागू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा अधिनियम के नियमों का राजपत्र...

मलेरिया से बैगा महिला की मौत, इलाज के दौरान...

बिलासपुर। जिले के कोटा क्षेत्र में मलेरिया का प्रकोप लगातार सामने आ रहा है। इसी बीच मलेरिया से संक्रमित एक बैगा महिला की इलाज...