छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने अपने संगठानात्मक विस्तार के तहत शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर, दुर्ग के सहायक शिक्षक एलबी कमल वैष्णव को दुर्ग जिले का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
संघ के प्रांतीय अध्यक्ष केदार जैन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, यह निर्णय संभाग अध्यक्ष व दुर्ग संभाग प्रभारी विनोद गुप्ता की अनुशंसा और प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश पाण्डेय की सहमति के बाद लिया गया। नियुक्ति पत्र में नए जिलाध्यक्ष से उम्मीद जताई गई है कि वे संघ के संविधान के अनुरूप शिक्षा, शिक्षक और संगठन हित में निरंतर सक्रिय रहकर अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।
शिक्षकों के हित में तत्पर रहने का वादा
अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमल वैष्णव ने कहा कि वे शिक्षकों और संगठन के हित के लिए हमेशा निस्वार्थ भाव से कार्य करने हेतु तत्पर रहेंगे। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन, उप प्रांताध्यक्ष गिरिजा शंकर शुक्ला, संभाग अध्यक्ष विनोद गुप्ता और प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश पाण्डेय के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
पदाधिकारियों और सदस्यों ने दी बधाई
कमल वैष्णव के जिलाध्यक्ष बनने पर बी. प्रकाश, वर्षा हरिहरनो, राहुल झा, अभिषेक चंदन, रश्मि साहू, निजामुद्दीन, संजय चंद्राकर, नीलू थापा, रेखा जगत, जाहिदा खान, चुने राम साहू, तिलक साहू, रविन्द्र विश्वकर्मा, जानकी देवांगन, चंद्रहास देवांगन, कामता साहू, अश्वनी चंद्रा, विनोद यादव, नम्रता रावत, कविता प्रसाद, सुकृता भुवाल, प्रभु लाल भोंडले, नागेश्वर साहू, तिलक चंद साहू, भूपेंद्र देशमुख, प्रवीण ताम्रकार, सुलभा मानिकपुरी, मधु वर्मा, शगुफ्ता अंजुम, श्वेता तन्ना, ज्योति बेनर्जी, अंजना साहू, चित्ररेखा साहू, किरण शर्मा, सतीश जोशी, महेश जोशी, देव नारायण साहू, ममता ध्रुव, वीर नारायण रात्रे, देव नारायण वर्मा, टीकम चंद साहू, भुनेश्वर साहू, आदित्य नामदेव, तोमन साहू, गीता गुप्ता और वहाब खान समेत संघ के अनेक पदाधिकारियों व साथियों ने शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में संगठन के मजबूत होने की उम्मीद जताई।

