राज्य खेल पुरस्कार 2026 : चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी, 23 अगस्त तक दावा-आपत्ति का मौका

रायपुर। राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण 2026 के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी कर दी है। विभाग ने सूची को लेकर खिलाड़ियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की है।

इच्छुक खिलाड़ी 23 अगस्त 2026 को कार्यालयीन समय तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पर विभाग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।

विभाग ने खिलाड़ियों से अपील की है कि वे अंतरिम सूची का अवलोकन कर यदि किसी प्रकार की आपत्ति या दावा है, तो निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करें।

दावा-आपत्ति के लिए वेबसाइट:
sportsyw.cg.gov.in

अंतरिम सूची के बाद प्राप्त दावे-आपत्तियों के परीक्षण के आधार पर राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण 2026 के लिए अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: बाइक-स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन...

कवर्धा। कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर...

पत्नी घर छोड़कर भागी तो कर दी पड़ोसी की...

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से नाराज...

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR, सीएमओ को धमकी...

अभनपुर। नगर पालिका अभनपुर के सीएमओ की शिकायत पर कांग्रेस नपा अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा...

धमतरी में कांग्रेस नेता के घर ED की दबिश,...

धमतरी। धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार, करीब...