CG News: बाइक-स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत

कवर्धा। कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों की जान चली गई।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में श्याम चरण निवासी ग्राम कापसी, जिला राजनांदगांव की मौके पर ही मौत हो गई। श्याम चरण रणवीरपुर स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

वहीं हादसे में घायल देवदास मार्कंडेय (18 वर्ष), निवासी ढोढमा नवापारा ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। तीसरे घायल पुनीत रात्रे (19 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही लोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए। तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्य खेल पुरस्कार 2026 : चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम...

रायपुर। राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण 2026 के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी कर दी है। विभाग...

पत्नी घर छोड़कर भागी तो कर दी पड़ोसी की...

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से नाराज...

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR, सीएमओ को धमकी...

अभनपुर। नगर पालिका अभनपुर के सीएमओ की शिकायत पर कांग्रेस नपा अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा...

धमतरी में कांग्रेस नेता के घर ED की दबिश,...

धमतरी। धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार, करीब...