CG: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का भीषण एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे मंत्री; PA समेत 6 घायल

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मंत्री केदार कश्यप बाल-बाल बच गए, जबकि उनके पीए, ड्राइवर और 4 सुरक्षा जवानों समेत कुल 6 लोग घायल हो गए हैं। 4 गंभीर घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर किया गया है।

अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर: जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार दोपहर जुनवानी थाना क्षेत्र में हुआ। मंत्री केदार कश्यप अपने गृह ग्राम फरसागुड़ा से कोंडागांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान कोंडागांव से जगदलपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक काफिले में घुस गई और पहले मंत्री की कार को टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित होकर काफिले के पीछे चल रहे फॉलो वाहन से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फॉलो वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार जवान घायल हो गए। हादसे में तीनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हटवाकर रास्ता साफ कराया।

घायलों की सूची और स्वास्थ्य स्थिति: हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से 4 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया:

  • अनुराग शर्मा (मंत्री के PA): सीने में दर्द (रायपुर रेफर)
  • सुनील कुमार मौर्य (ड्राइवर): सिर, चेहरे और पैर में चोट (रायपुर रेफर)
  • राजेश नेताम (प्रधान आरक्षक): सिर में गंभीर चोट (रायपुर रेफर)
  • सुगंतिन उसेंडी (आरक्षक): सिर में गंभीर चोट (रायपुर रेफर)
  • त्रिलोतमा मदरू (आरक्षक): सिर, सीने, पीठ और दाहिने हाथ में चोट (उपचाराधीन)
  • नर्मदा मरकाम (आरक्षक): सिर और बाएं कंधे में चोट (उपचाराधीन)

मामले की जांच में जुटी पुलिस: पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, समय पर राहत और बचाव कार्य मिलने से स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Big Breaking : सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय,...

छत्तीसगढ़ : डिप्टी कलेक्टर पर दहेज प्रताड़ना के आरोप,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए...

दोहरे हत्याकांड का खुलासा : जादू-टोने के शक में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरबिरा में हुए बुजुर्ग दंपति के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने...

बसोहली उत्सव 2026 में छत्तीसगढ़ के कार्टूनिस्ट सागर कुमार...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त कार्टूनिस्ट सागर कुमार जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाले...