भारतीय टीम के 8 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव: शिखर, श्रेयस समेत 8 खिलाड़ियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी सप्ताह से सीरिज

वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 फरवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्पोर्टस्टार की खबर के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम के 8 खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन खिलाड़ियों में से तीन का नाम अभी सामने आया है। ये हैं- शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड और श्रेयस अय्यर।

फिलहाल पूरी टीम आइसोलेशन में है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम स्थिति की निगरानी कर रही है और बोर्ड जल्द ही खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर सकता है। अभी टीम इंडिया अहमदाबाद में है जहां उसे पहला वनडे 6 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है।

स्टैंडबाई के रूप में तैयार हैं 2 खिलाड़ी
BCCI ने फिलहाल तमिलनाडु के ऑलराउंडर शाहरुख खान और लेग स्पिनर साई किशोर को वेस्टइंडीज लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए स्टैंडबाई के रूप में रखा है। अभी ये दोनों खिलाड़ी मुख्य टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन अब इन्हें टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है। स्टैंडबाई के तौर पर इन दोनों के नाम का ऐलान कुछ दिनों पहले ही बीसीसीआई की तरफ से किया गया था।

6 से 20 फरवरी के बीच खेले जाएंगे सभी मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे 6 फरवरी, दूसरा 9 फरवरी और तीसरा 11 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 16 फरवरी, दूसरा 18 फरवरी और तीसरा 20 फरवरी को होगा और ये तीनों मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेले जाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...