नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव लापता, छत्तीसगढ़ सरकार ने तेज किए तलाश के प्रयास

रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ सरकार ने नेपाल में मौजूद प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य सरकार विभिन्न जिलों से नेपाल गए नागरिकों की जानकारी जुटाकर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

22 अगस्त से नेपाल में थीं मोनिका यादव

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार रायपुर के महादेव घाट, थाना डी.डी. नगर निवासी मोनिका यादव 22 अगस्त 2026 से नेपाल प्रवास पर थीं। नेपाल में बाढ़ की स्थिति के बाद से उनका परिजनों से संपर्क टूट गया है। इसके बाद उनके लापता होने की सूचना प्रशासन को दी गई।

छत्तीसगढ़ सरकार संबंधित अधिकारियों और केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर मोनिका यादव की सुरक्षित तलाश के प्रयास कर रही है।

नेपाल गए नागरिकों की जानकारी जुटा रही सरकार

आपदा की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार नेपाल गए छत्तीसगढ़ के नागरिकों की जानकारी एकत्रित कर रही है। सरकार की ओर से नागरिकों और उनके परिजनों से अपील की गई है कि नेपाल में मौजूद किसी व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा सके।

सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

नेपाल में फंसे या प्रभावित छत्तीसगढ़ के नागरिकों और उनके परिजनों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

टोल फ्री हेल्पलाइन: 1070
कंट्रोल रूम: 0771-2223471

राज्य सरकार ने कहा है कि नेपाल में प्रभावित छत्तीसगढ़ के नागरिकों की जानकारी लगातार जुटाई जा रही है और उनके परिजनों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भटगांव विधानसभा में सजा सावन उत्सव का मंच, माताओं-बहनों...

सूरजपुर। भटगांव विधानसभा अंतर्गत पार्वतीपुर स्थित हनुमान मंदिर (बारह मिल) परिसर के समीप में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर ‘सावन उत्सव’...

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...