भिलाई में पले-बढ़े अभिनेता अमिताभ का निधन…कोरोना के बाद रिकवर हो गये थे, आज सुबह आई मौत की खबर, भिलाई में हुई थी स्कूलिंग

भिलाई। अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, जॉन अब्राहम के साथ फिल्म विरुद्ध (2005) और ओमपुरी, नंदिता दास के साथ फिल्म कगार (2003) में काम कर चुके अभिनेता अमिताभ दयाल का आज तड़के 4.30 बजे हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया. वे 51 साल के थे‌। भिलाई छत्तीसगढ़ में उनका बचपन बीता। सेक्टर-1 में अमिताभ दयाल अपने परिवार के साथ रहते थे। हालही में निकाय चुनाव में दयाल आए थे।

अमिताभ दयाल की पत्नी मृणालिन्नी पाटिल ने उनकी मौत की पुष्टि करते हुए मीडिया को नसे कहा, “17 जनवरी को हार्ट आने के चलते उन्हें मुम्बई के नानावटी अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
बाद में जांच में उनके कोरोना पॉजिटिव होने की बात पता चली।

इलाज के बाद इस शनिवार को वो कोरोना मुक्त हो गये थे। लेकिन आज एक बार फिर से उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके चलते उनका निधन हो गया।

उल्लेखनीय है कि विरुद्ध और कगार जैसी फिल्मों में काम करने के अलावा अमिताभ दयाल ने अपनी पत्नी मृणालिनी पाटिल के निर्देशन में बनी फिल्म धुआं (2001), रंगदारी (2012), ये दिल्लगी (2013) जैसी अन्य फिल्मों में भी काम किया था। अमिताभ दयाल का जन्म छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुआ था‌। बचपन भिलाई में बीता।

मृणालिनी पाटिल ने बताया कि अमिताभ दयाल के कुछ परिजनों के छत्तीसगढ़ से आने का इंतजार किया जा रहा है जिसके बाद आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें एक्टर अमिताभ दयाल ने साल 2000 में मराठी डायरेक्टर मृणालिन्नी के संग सात फेरे लिए थे। हालांकि ये कपल शादी के 9 साल बाद ही अलग हो गए। इस कपल के दो बच्चे हैं शिवम पाटिल और अमृता पाटिल।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...