दुर्ग में पटवारी के घर ED की रेड, दस्तावेजों को खंगाल रही टीम

दुर्ग। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। दुर्ग के सिकोलाबस्ती इलाके में ED की टीम ने पटवारी कमलेश सिंह के घर पर छापेमारी की है। मंगलवार सुबह ED की टीम जांच के लिए उनके आवास पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, कमलेश सिंह के परिवार के कई सदस्य राजस्व विभाग में पदस्थ हैं। बताया जा रहा है कि उनका एक बेटा पटवारी, दूसरा बेटा नायब तहसीलदार और बेटी रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत हैं। सभी के एक ही घर में रहने की जानकारी सामने आई है।

ED की टीम फिलहाल घर पर दस्तावेजों और अन्य संबंधित रिकॉर्ड की जांच कर रही है। कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है और जांच के दौरान क्या-क्या सामने आया है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

ED की कार्रवाई के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुटने लगी है। मामले में आगे की जानकारी और ED की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...