भिलाई में 22 साल का युवक लापता, घर से बिना बताए निकला सिद्धार्थ यादव, तलाश जारी

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के मंगल बाजार छावनी स्थित वार्ड क्रमांक 40 से 22 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता युवक की पहचान सिद्धार्थ यादव, पिता पन्ना लाल यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने आसपास के मोहल्लों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

जानकारी के मुताबिक, 28 अगस्त 2026 की शाम करीब 5 बजे सिद्धार्थ अपने परिवार के साथ घर पर था। इसके बाद वह परिजनों को बिना बताए घर से कहीं चला गया और वापस नहीं लौटा। सिद्धार्थ छावनी स्थित आर.के. स्टील कंपनी में लेथ मशीन चलाने का काम करता है।

परिजनों के अनुसार सिद्धार्थ की तलाश आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उसकी गुमशुदगी की सूचना जामुल थाने में दी गई है।

यह है लापता युवक का हुलिया
नाम: सिद्धार्थ यादव

उम्र: 22 वर्ष

पिता: पन्ना लाल यादव

निवास: वार्ड क्रमांक 40, मंगल बाजार छावनी

कद: करीब 5 फीट 4 इंच

रंग: गोरा

शरीर: सामान्य

चेहरा: लंबा

कपड़े: मटमैला स्लेटी रंग का कॉलर वाली टी-शर्ट और स्टील/स्लेटी रंग की पैंट

पैर में: स्लीपर

शिक्षा: 12वीं तक

भाषा: हिंदी और छत्तीसगढ़ी

परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को सिद्धार्थ यादव के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल 9644479887 पर संपर्क करें। युवक का पता बताने वाले को परिवार की ओर से उचित इनाम दिए जाने की बात कही गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव : हनी बग्गा निर्विरोध प्रदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव...

दुर्ग में पटवारी के घर ED की रेड, दस्तावेजों...

दुर्ग। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। दुर्ग के सिकोलाबस्ती इलाके में ED की टीम ने पटवारी कमलेश...

दुर्ग नगरीय निकाय चुनाव : इस दिन होगी 150...

दुर्ग। दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले के नगरीय निकायों में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया...

बिना परीक्षा दिए रिजल्ट में लगा ATKT, रविवि की...

रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) की परीक्षा व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। कुरुद स्थित संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर...