युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़ में देवेंद्र यादव खेमे का दबदबा, अमनदीप सिंह की दावेदारी मजबूत

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह जिले दुर्ग और उनके प्रभाव वाले क्षेत्रों में भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव के समर्थक माने जाने वाले अमनदीप सिंह की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। अमनदीप के पैनल को मिल रहे व्यापक समर्थन और कई पदों पर हुए निर्विरोध निर्वाचन से स्थानीय कांग्रेस राजनीति में नए शक्ति संतुलन के संकेत मिल रहे हैं।

प्रमुख समर्थन और निर्विरोध निर्वाचन के मुख्य बिंदु:

  • जिला अध्यक्ष पद पर समर्थन: जिला अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आकाश कुर्रे (SC वर्ग) और डोमेंद्र कुर्रे ने अपनी उम्मीदवारी के साथ अमनदीप सिंह को खुला समर्थन देने का ऐलान किया है।
  • दुर्ग ग्रामीण महासचिव पद पर निर्विरोध जीत: शीतल तारक (SC), वंदेश्वरी साहू (महिला) और खपरी सरपंच छत्रपाल ठाकुर (ST) निर्विरोध जिला महासचिव चुने गए हैं।
  • अहिवारा विधानसभा ब्लॉक: अमन सिंह के गृह ब्लॉक में भूपेश खेमे से प्रत्याशी न होने के कारण निखिल शाह (GEN), मुरली कृष्णा (OBC) और टोपेंद्र बंछोर (GEN) ब्लॉक अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
  • जामुल नगर ब्लॉक (उपाध्यक्ष पद): भूपेंद्र कुमार मरकाम (GEN), दुष्यंत ठाकुर (ST), कुलेश्वर साहू (GEN) और राकेश कुमार देवांगन (GEN) निर्विरोध चुने गए।
  • दुर्ग ग्रामीण-2 ब्लॉक: भूपेंद्र कुमार (SC-VP), रुपेश गेंद्रे (SC-VP), मारुत यादव (OBC-GEN) और दुखित दास (OBC-GS) ने निर्विरोध जीत हासिल की है।

इसे कांग्रेस के भीतर पुराने और नए नेतृत्व के बीच बदलते राजनीतिक समीकरण के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, अमनदीप सिंह को मिला यह समर्थन वोटों में कितना बदल पाता है, इसका फैसला चुनाव परिणाम आने के बाद ही साफ होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...

गोवंश का सिर कटा मिलने पर बवाल, हिंदू संगठनों...

राजनांदगांव। शहर के गौरीनगर तालाब में गोवंश का सिर कटा मिलने की घटना को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। मामले में एक संदिग्ध...

फेसबुक पर दोस्ती, मंदिर में शादी और सात फेरों...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद मंदिर में हुई शादी में सात फेरे नहीं होने का हवाला देकर विवाह को शून्य घोषित...

नवरात्रि पंडाल के पास दर्दनाक हादसा, सड़क पर बंधी...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नवरात्रि पंडाल के पास एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक फैजान की मौत हो गई, जबकि उसका साथी...