सड़क की बदहाली पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम नाराज, अधिकारियों के निलंबन के दिए निर्देश

बलरामपुर। प्रतापपुर-डवरा-सेमरसोत मार्ग की जर्जर हालत देखकर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कड़ी नाराजगी जताई। सड़क की बदहाली को लेकर मंत्री ने मौके से ही कलेक्टर को फोन किया और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि यदि सड़क की समय-समय पर पेच रिपेयरिंग और आवश्यक मरम्मत कराई जाती, तो आज इसकी स्थिति इतनी खराब नहीं होती। उन्होंने सड़क के रखरखाव में लापरवाही को लेकर संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

मौके पर सड़क का निरीक्षण करने के बाद मंत्री ने कलेक्टर से फोन पर चर्चा की। उन्होंने सड़क की बदहाली के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कृषि मंत्री ने स्पष्ट कहा कि सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के रखरखाव में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय पर मरम्मत नहीं होने से सड़क लगातार खराब होती गई, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

मंत्री के सख्त निर्देश के बाद अब संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच और सड़क मरम्मत में हुई लापरवाही को लेकर कार्रवाई की संभावना है। साथ ही मार्ग की जल्द मरम्मत कराकर लोगों को राहत देने की दिशा में भी प्रशासनिक स्तर पर कदम उठाए जाने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...