दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत, तीन दिन पहले ही घर से लौटा था युवराज

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी की दर्दनाक मौत हो गई। युवराज दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बी.कॉम की पढ़ाई कर रहा था। हादसे की खबर मिलते ही दुर्ग में उसके परिवार और परिचितों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के मुताबिक, युवराज छुट्टियों के बाद महज तीन दिन पहले ही दुर्ग से दिल्ली वापस लौटा था। रविवार को हादसे के वक्त वह अपने दोस्त आर्यन से फोन पर बातचीत कर रहा था। दोनों बाहर घूमने जाने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान अचानक बातचीत के बीच युवराज की आवाज आनी बंद हो गई।

आर्यन ने फोन पर लगातार युवराज को आवाज लगाई और ‘हेलो-हेलो’ कहकर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। करीब एक मिनट बाद फोन कॉल भी कट गई। इसके बाद आर्यन ने दोबारा युवराज से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी।

कुछ देर बाद जब आर्यन को सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने की जानकारी मिली, तो उसे युवराज की चिंता सताने लगी। वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा, जहां मलबे में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था। आर्यन ने मौके पर अपने दोस्त की तलाश शुरू की और उसके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की।

कई घंटे की तलाश और रेस्क्यू अभियान के बाद आर्यन को युवराज की मौत की जानकारी मिली। उसे बताया गया कि युवराज का शव दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में रखा गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद युवराज के परिजन तत्काल दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। परिवार के दिल्ली पहुंचने के बाद शव की पहचान और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

युवराज की अचानक हुई मौत से उसका परिवार गहरे सदमे में है। छुट्टियों के बाद कुछ ही दिन पहले दिल्ली लौटे युवराज के साथ इस तरह का हादसा हो जाएगा, इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

सड़क की बदहाली पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम नाराज,...

बलरामपुर। प्रतापपुर-डवरा-सेमरसोत मार्ग की जर्जर हालत देखकर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कड़ी नाराजगी जताई। सड़क की बदहाली को लेकर मंत्री ने मौके से...