जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि तय, जानिए कब होगी प्रक्रिया

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही 17 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे दुर्ग कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि यह आरक्षण प्रक्रिया छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम, 1994 के प्रावधानों के तहत संपन्न होगी।

निर्धारित प्रक्रिया के दौरान जामुल नगर पालिका परिषद के वार्डों में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (OBC) और महिलाओं के लिए आरक्षण तय किया जाएगा। आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिहाज से यह प्रक्रिया महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

प्रशासन की ओर से आरक्षण प्रक्रिया के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। निर्धारित तिथि और समय पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, दुर्ग में वार्ड आरक्षण की कार्यवाही संपन्न होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...