भाजपा नेता जितेंद्र वर्मा ने बजट को बताया अमृत की तरह…बोले- समाज के हर वर्ग के हितों का रखा गया ध्यान, यह एक बूस्टर शॉट है

पाटन। छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव जितेंद वर्मा ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए चौथे बजट को सर्वहारा वर्ग के हित में बताते हुए कहा कि यह बजट अमृत बजट साबित होगा। उन्होंने एक बयान में कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने वाला यह बजट सबका साथ, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर आधारित है। इसमें महिलाओं, युवाओ, किसानों, लघु उद्यमियों, गांव, गरीबों और व्यापारियों सभी का ख्याल रखा गया है। यह बजट आपदा में भी आत्मनिर्भर भारत के अवसर को आश्वस्त करने वाला है। यह वैश्विक आर्थिक तंगी और मंदी के बीच विश्वास और विकास को आत्मनिर्भर भारत की डोर से बांधता बजट है। वर्मा ने कहा कि यह समेकित बजट है। इसमें गरीब ग्रामीण सीमावर्ती क्षेत्र और पूर्वोत्तर में रहने वालों सहित समाज के हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है। आम आदमी के लिहाज से बेहतर बजट है। यह एक बूस्टर शॉट की तरह है, जो देश के पैसे को देश में ही रखते हुए विनिर्माण क्षेत्र को गति प्रदान करेगा।
पूरी दुनिया मे वैश्विक महामारी कोरोना के चलते आर्थिक अर्थव्यवस्था चरमरा गई। ऐसे समय में भारत की अर्थव्यवस्था को अच्छे तरीक़े से पेश किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...