कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी पत्नी DVCM राजे कांगे (8 लाख की इनामी) समेत 5 नक्सलियों को सजा सुनाई है। क्षेत्र में नक्सलवाद के खात्मे के बीच किसी बड़े शीर्ष नक्सली कैडर को सजा सुनाए जाने का यह पहला बड़ा मामला है।

कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा:
- प्रभाकर (DKSZC) एवं राजे कांगे (DVCM): 7-7 साल की सजा।
- अन्य 3 नक्सली: 5-5 साल की सजा।

2015 की मुठभेड़ मामले में हुई कार्रवाई:
एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि वर्ष 2015 में कोरर क्षेत्र में सर्चिंग पार्टी पर हुए हमले में ये सभी आरोपी शामिल थे। पुलिस ने साल 2024 में प्रभाकर और उसकी पत्नी राजे कांगे को गिरफ्तार किया था। गहन पूछताछ और मजबूत साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने न्यायालय में चालान पेश किया था।

दोनों पर दर्ज हैं 60 से अधिक अपराध:
पुलिस के अनुसार प्रभाकर और उसकी पत्नी राजे कांगे पर अलग-अलग थानों में करीब 60 से अधिक गंभीर अपराध दर्ज हैं। कोरर मुठभेड़ में इनकी संलिप्तता के पुख्ता सबूतों के आधार पर अदालत ने यह सख्त फैसला सुनाया है।

