रायपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक में खूनी खेल: किराएदार ने गला दबाकर की मकान मालिक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: राजधानी रायपुर के राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनोद से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पत्नी से अफेयर के शक में एक किराएदार व्यापारी ने अपने ही मकान मालिक की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान वेद राम साहू (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम पुरुषोत्तम धीवर (25 वर्ष) है, जो मूल रूप से मंदिर हसौद क्षेत्र के धमनी गांव का निवासी है।

ऑटो पार्ट्स की दुकान से शुरू हुई रंजिश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पुरुषोत्तम धीवर गनोद में वेद राम साहू के मकान में किराए पर दुकान लेकर ऑटो पार्ट्स का कारोबार चलाता था। इस दौरान दुकान पर पुरुषोत्तम की पत्नी का भी आना-जाना बना रहता था। इसी बीच पुरुषोत्तम को शक हुआ कि उसकी पत्नी और मकान मालिक वेद राम के बीच अवैध संबंध हैं। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी और गाली-गलौज होती रहती थी।

विवाद बढ़ा और घोंट दिया गला

घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आपा खो चुके पुरुषोत्तम ने वेद राम साहू का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आसपास के लोगों की सूचना पर राखी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, जांच जारी

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच और पूछताछ में हत्या की मुख्य वजह पत्नी पर अवैध संबंध का शक ही सामने आया है। आरोपी पुरुषोत्तम धीवर को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वारदात के समय मौके पर कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं। पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का औपचारिक खुलासा करेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नाबालिग से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर भगाने का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नाबालिग बच्ची को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के...

CG में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, युवक...

बालोद। जिले में शनिवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो...

अवैध संबंध के शक में मर्डर : किराएदार ने...

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनौद में अवैध संबंध के शक को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले...

नकली शराब गिरोह का पर्दाफाश, प्रिंटिंग संचालक समेत 3...

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ पुलिस ने नकली शराब तैयार करने और उसके लिए फर्जी होलोग्राम व लेबल प्रिंट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले...