छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM विष्णुदेव साय ने किया ऐलान

CG

19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है। अब प्रदेश में अग्रसेन जयंती के अवसर पर सरकारी अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री ने शनिवार को अंबिकापुर में आयोजित अग्र महाकुंभ सम्मेलन के मंच से इसका ऐलान किया। घोषणा के बाद सम्मेलन में मौजूद अग्रवाल समाज के लोगों और पदाधिकारियों ने इसका स्वागत किया।

अग्र महाकुंभ सम्मेलन में हुआ ऐलान

अंबिकापुर के होटल ग्रैंड वसंत में अग्रवाल समाज का दो दिवसीय अग्र महाकुंभ सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेशभर से समाज के प्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल हुए हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी सम्मेलन में पहुंचे।

इसी दौरान मुख्यमंत्री ने अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सरकारी अवकाश घोषित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद समाज के लोगों ने इसका स्वागत किया।

अग्रवाल समाज के योगदान की सराहना

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में अग्रवाल समाज के सामाजिक और आर्थिक योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि समाज ने शिक्षा, व्यापार, सामाजिक सेवा और आर्थिक गतिविधियों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाज के लोगों ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए प्रदेश के विकास में भी योगदान दिया है।

अग्र अलंकरण समारोह भी आयोजित

अग्र महाकुंभ सम्मेलन के साथ दशम अग्र अलंकरण समारोह का भी आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में समाज और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं एवं व्यक्तियों को सम्मानित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावा कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, अमर अग्रवाल और सांसद चिंतामणि महाराज समेत बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

साइबर ठगी से बचाव के लिए दुर्ग पुलिस का...

दुर्ग। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच दुर्ग पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत STF के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं...

रायपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक में...

रायपुर: राजधानी रायपुर के राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनोद से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पत्नी से अफेयर के शक में एक...