गणेश विसर्जन को लेकर भिलाई निगम की अपील: पहले से बुक करें स्लॉट, चिन्हित तालाबों में ही करें विसर्जन

भिलाई नगर। गणेश उत्सव के दौरान गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को सुव्यवस्थित, सुगम और स्वच्छ बनाने के लिए भिलाई नगर निगम ने नागरिकों से विसर्जन का समय स्लॉट पहले से बुक करने की अपील की है। “स्वच्छ गणेश उत्सव–भिलाई 2026” अभियान के तहत निगम प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित व्यवस्था का पालन करते हुए पर्यावरण-अनुकूल तरीके से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करने का आग्रह किया है।

ऑनलाइन बुक कर सकेंगे विसर्जन का स्लॉट

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विभिन्न विसर्जन स्थलों पर भीड़ और असुविधा से बचने के लिए श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन विसर्जन स्लॉट बुक कर सकते हैं। इसके लिए नागरिक भिलाई मित्र पोर्टल पर जाकर उपलब्ध समय के अनुसार अपना स्लॉट निर्धारित कर सकते हैं।

निगम प्रशासन ने विसर्जन के लिए तालाबों को चिन्हित किया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे केवल निर्धारित एवं चिन्हित तालाबों में ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करें। प्रतिबंधित तालाबों में मूर्ति विसर्जन नहीं करने की अपील भी की गई है।

ऐसे बुक करें विसर्जन स्लॉट

विसर्जन स्लॉट बुक करने की प्रक्रिया आसान रखी गई है।

ऑनलाइन अपना विसर्जन स्लॉट बुक करें।

अपनी सुविधा के अनुसार उपलब्ध समय का चयन करें।

निर्धारित समय पर विसर्जन स्थल पहुंचकर व्यवस्थित एवं स्वच्छ विसर्जन में सहयोग करें।

पर्यावरण संरक्षण का रखें ध्यान

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान प्रशासन और निगम द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करें। जल स्रोतों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण-अनुकूल गणेश उत्सव मनाने पर जोर दिया गया है।

निगम की जन-जागरूकता पहल “मूषक मामा का संदेश” भी नागरिकों को पर्यावरण-अनुकूल गणेश उत्सव के लिए प्रेरित कर रही है। निगम प्रशासन का कहना है कि जनभागीदारी से ही भिलाई में स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित गणेश विसर्जन सुनिश्चित किया जा सकता है।

आज ही बुक करें अपना विसर्जन स्लॉट

नगर निगम ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे विसर्जन के लिए अपना स्लॉट पहले से बुक करें और निर्धारित समय पर ही विसर्जन स्थल पहुंचें। निगम के अनुसार, नागरिकों का यह छोटा-सा प्रयास भिलाई में स्वच्छ और व्यवस्थित गणेश विसर्जन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महानदी विवाद पर CM साय का बड़ा बयान :...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों में...

कुम्हारी में गुटखे का ‘खेल’ बेनकाब : सेंट्रल GST...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा...

रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग से मिली...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले...

भानुप्रतापपुर में हादसों का कहर : ट्रेन और ट्रक...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में रात से सुबह के बीच हुए दो अलग-अलग हादसों ने पशुपालकों को झकझोर दिया। भैंसाकन्हार के पास...