पिता ने किया जीवित बेटी का पिंडदान : मुस्लिम युवक से प्रेम विवाह और धर्म परिवर्तन के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा क्रमांक-3 में एक पिता द्वारा अपनी जीवित बेटी का पिंडदान किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बेटी के मुस्लिम युवक से प्रेम विवाह और धर्म परिवर्तन के बाद पिता ने उससे संबंध खत्म करने का फैसला लिया और हिंदू रीति-रिवाज से उसका पिंडदान किया।

मिली जानकारी के मुताबिक धरमपुरा निवासी सुजान दत्ता की बेटी सिमरन दत्ता ने हाल ही में एक मुस्लिम युवक से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद उसके धर्म परिवर्तन की भी जानकारी सामने आई। परिवार का कहना है कि उन्होंने सिमरन को अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने निर्णय पर कायम रही।

परिजनों ने लगाया लव जिहाद का आरोप
इसके बाद सुजान दत्ता ने बेटी से सभी संबंध समाप्त करने का फैसला लिया। उन्होंने सिर मुंडवाने के बाद घर पर पंडितों की मौजूदगी में मंत्रोच्चार के साथ पिंडदान की रस्म पूरी की। पिता ने सार्वजनिक रूप से घोषणा करते हुए कहा कि अब बेटी से उनका कोई संबंध नहीं रहेगा। परिवार की ओर से इस मामले को ‘लव जिहाद’ से जोड़कर भी आरोप लगाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...

रिश्वत के नोट जेब से मिले, फिर भी नहीं...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रिश्वत के एक पुराने मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि किसी आरोपी के पास से रकम बरामद...

महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा बयान...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय ओडिशा प्रवास के दौरान महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम साय...

अवैध रेत पर कार्रवाई करने पहुंची वन टीम को...

पेंड्रा। जिले के हर्री गांगपुर के बैगानटोला नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम...