शिक्षक भर्ती लेनदेन को लेकर ऑडियो वायरल, ज्वाइंट डायरेक्टर ने शिक्षक को किया सस्पेंड…

रायपुर। शिक्षा विभाग ने बिलासपुर में शिक्षक पोस्टिंग के वायरल ऑडियों संबंधित समाचार को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कठोर कार्रवाई की है। इसके तहत बिलासपुर जिले के विकासखंड बिल्हा में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक नंदकुमार साहू को निलंबित कर दिया गया हैं। यह कार्रवाई संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा की गई है।

इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि प्रेस मीडिया में दिनांक 29 जनवरी 2022 के द्वारा नंद कुमार साहू शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बहतराई विकासखण्ड बिल्हा जिला बिलासपुर द्वारा शिक्षक संवर्ग 14580 सीधी भर्ती अंतर्गत पदस्थापना हेतु नव पदस्थापित शिक्षकों से राशि का लेन-देन का ऑडियों प्रसारित हुआ, इससे विभाग की छवि धुमिल हुई।

नंद कुमार साहू का यह कृत्य छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत कृत्य है। अतः छ.ग. सिविल सेवा एवं (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 में दिये गये प्रावधान के तहत नंद कुमार साहू शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बहतराई विकासखण्ड बिल्हा को प्रथम दृष्टिया दोषी पाये जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...