छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार बढ़ेगी : सीएम साय ने कहा – बेहतर हवाई संपर्क से पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार की संभावनाओं को मिलेगी नई गति

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मॉडिफाइड उड़ान योजना के नए चरण के अंतर्गत भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के बीच हुए समझौते को विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की भौगोलिक दूरियां घटेंगी और विकास की रफ्तार बढ़ेगी। नई दिल्ली में हुए इस समझौते पर छत्तीसगढ़ शासन की ओर से विमानन सचिव श्री मुकेश बंसल ने हस्ताक्षर किए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारा प्रयास है कि बेहतर हवाई संपर्क का लाभ बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों और दूरस्थ अंचलों तक भी पहुंचे। इस समझौते से प्रदेश में नए हवाई संपर्क, हवाई पट्टियों के विकास और दूरस्थ क्षेत्रों में हेली-कनेक्टिविटी के विस्तार की संभावनाओं को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई संपर्क से नागरिकों का आवागमन सुगम होगा और पर्यटन, व्यापार, निवेश तथा रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। प्रदेश के प्राकृतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। दूरस्थ क्षेत्रों में हेली-कनेक्टिविटी का विस्तार आपातकालीन चिकित्सा सहायता, आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों में भी उपयोगी होगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ देश के विस्तारित होते विमानन नेटवर्क से और मजबूती से जुड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि मॉडिफाइड उड़ान योजना के अंतर्गत देश में मौजूदा अनुपयोगी हवाई पट्टियों से 100 हवाई अड्डे तथा दूरस्थ क्षेत्रों में 200 आधुनिक हेलीपैड विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पटवारी से RI बनने की परीक्षा में पेपर लीक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) पदोन्नति परीक्षा पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW-ACB) ने दो और आरोपियों...

सरकारी कर्मचारी ध्यान दें…. : रिटायरमेंट के बाद भी...

बिलासपुर। सरकारी कर्मचारियों के वेतन निर्धारण में हुई गलती के कारण यदि उन्हें निर्धारित पात्रता से अधिक भुगतान हो जाता है, तो सेवानिवृत्ति के...

एक लाख की रिश्वत लेकर शराब आरोपियों को छोड़ा...

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग की छवि से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सारागांव थाने में पदस्थ एक...

सरगुजा में कबरा हाथी का आतंक जारी : प्रशासन...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र में हाथियों की सक्रियता ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। जंगल और आसपास के गांवों में हाथियों...