पापा को फोन कर मॉडल बोली – ‘आत्महत्या करने जा रही हूं, बस एक बार चेहरा देख लेना’, फिर होटल के छठी मंजिल से लगा दी छलांग

नई दिल्ली। राजस्थान में जोधपुर (Jodhpur) शहर की मॉडल (Model) गुनगुन उपाध्याय (Gungun Upadhyay) ने रविवार को रातानाडा की लॉर्डस इन होटल (Hotel) के छठे फ्लोर से छलांग लगा दी. फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. छलांग लगाने से पहले उन्होंने अपने पिता से फोन पर बात की थी. उन्होंने कहा कि वह सुसाइड (Suicide) करने जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, गुनगुन मॉडलिंग करती है. वह शनिवार को उदयपुर से जोधपुर आई थी. जोधपुर आने के बाद उन्होंने अपने पिता गणेश उपाध्याय से फोन पर बताया कि वह आत्महत्या करने जा रही है. गुनगुन ने अपने पिता से कहा “बस मेरा चेहरा देख लेना.” इसके बाद घबराकर पिता गणेश ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी.

एसीपी देरावर सिंह ने फोन नंबर के आधार पर मॉडल गुनगुन की लोकेशन ट्रैक की. इसके बाद पुलिस रातानाडा इलाके की होटल पहुंची. पुलिस के होटल पहुंचने से पहले ही गुनगुन ने छठी मंजिल से छलांग लगा दी.

गुनगुन नीचे गिरते ही बेहोश हो गई, उन्हें तुरंत मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. डॉक्टरों का कहना है कि ऊंचाई से गिरने के कारण गुनगुन की पसलियों और पैर में फैक्चर आया है.

गुनगुन आत्महत्या क्यों करना चाहती थी इसका पता अभी नहीं चल पाया है. डॉक्टरों का कहना है कि गुनगुन का काफी खून बह चुका है, इसलिए फिलहाल वह बात करने की स्थिति में नहीं है. पुलिस के मुाबिक गुनगुन के होश में आने पर उनसे पूछताछ की जाएगी. गुनगुन के पिता गणेश जोधपुर में मंडी में व्यवसायी हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्योत्सव पर PM मोदी का छत्तीसगढ़ को खास संदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र भेजकर प्रदेश के साथ अपने पुराने संबंधों...

बस्तर में सुरक्षा घटाने पर सियासत गरम : सांसद...

जगदलपुर। बस्तर में जनप्रतिनिधियों और अन्य विशिष्ट लोगों की सुरक्षा व्यवस्था में किए गए बदलाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई...

रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। भोपाल एम्स में उपचार के दौरान उन्होंने...

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बड़ा ऐलान : भारी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया जा रहा है। खराब मौसम और...