रायपुर ग्रामीण पुलिस में बड़ा फेरबदल : तीन थानों के प्रभारी बदले, एक SI पुलिस लाइन अटैच

रायपुर। रायपुर जिला ग्रामीण पुलिस में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्वेता सिन्हा ने तीन थानों के प्रभारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इस बदलाव के तहत राखी, खरोरा और माना थाना के प्रभारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

प्रेमप्रकाश अवधिया को खरोरा की जिम्मेदारी

जारी आदेश के मुताबिक प्रेमप्रकाश अवधिया को राखी थाना प्रभारी के पद से स्थानांतरित कर खरोरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं खरोरा थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे विद्याभूषण भारद्वाज को अब माना थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई है।

SI दीपक साहू बने राखी थाना प्रभारी

तबादला सूची में SI दीपक कुमार साहू का नाम भी शामिल है। उन्हें राखी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इस बदलाव के बाद राखी, खरोरा और माना थानों में नए अधिकारियों की तैनाती हो गई है।

जितेंद्र डहरिया पुलिस लाइन अटैच

वहीं माना थाना प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे SI जितेंद्र डहरिया को पुलिस लाइन अटैच किया गया है। आदेश के तहत संबंधित सभी पुलिस अधिकारियों को अपनी नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोल लेवी घोटाले में देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी मामले में भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र सिंह यादव को राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो...

घर में घुसकर महिला से गैंगरेप : दो दोषियों...

कोरबा। लेमरू थाना क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को दोषी...

श्मशान में पूजा-पाठ और मुंडन : 16 लोगों की...

बालोद। जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र के जोरातराई गांव में श्मशान के पास हुई संदिग्ध गतिविधियों ने ग्रामीणों के बीच हड़कंप मचा दिया। 27...

छत्तीसगढ़ में IAS आशीष टिकरिहा को नई जिम्मेदारी :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक जिम्मेदारियों को लेकर शासन ने नया आदेश जारी किया है। IAS अधिकारी आशीष कुमार टिकरिहा को उनके वर्तमान पद के...