CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध संबंध के दबाव में पत्नी ने पति संग रची साजिश

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि अवैध संबंध के लिए बनाए जा रहे दबाव से परेशान महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद दोनों ने मिलकर युवक की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, कोदौरा पुलिस चौकी क्षेत्र में सोमवार को जंगल में एक युवक का कटा हुआ सिर मिलने से सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की पहचान वसीम के रूप में की। इसके बाद युवक के धड़ की तलाश शुरू की गई, जिसे पुलिस ने झाड़ियों से बरामद कर लिया।

महिला के घर बुलाने के बाद हत्या

पुलिस के अनुसार, मृतक वसीम महिला पर संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों ने वसीम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

बताया गया कि 2 अक्टूबर को महिला ने फोन कर वसीम को अपने घर बुलाया। वसीम घरवालों से टमाटर लोड कराने जाने की बात कहकर घर से निकला था। महिला के घर पहुंचने के बाद महिला और उसके पति ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव का सिर धड़ से अलग कर दिया गया।

सिर और धड़ अलग-अलग जगह फेंके

हत्या के बाद आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए युवक के सिर और धड़ को अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। जंगल में कटा हुआ सिर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज की और घटनाक्रम से जुड़े सुराग जुटाए। पुलिस ने जांच के दौरान महज 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी 20 से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...

सिंगापुर के निवेशकों को छत्तीसगढ़ आने का न्योता, सीएम...

सिंगापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन SING FORUM के मंच पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद किया और...

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...