राजनांदगांव में 4 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा : शेयर बाजार-तंत्र मंत्र के झांसे में फंसा शख्स, मौत के बाद 4 और गिरफ्तार

राजनांदगांव। करीब 4 करोड़ रुपये की कथित ठगी और इसके बाद हुई कोमल साहू की मौत के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में बलराम साहू, युवराज साहू, मिलाप राम साहू और शुभम साहू की भूमिका जांच के दौरान सामने आई थी। चारों को 4 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया गया, हालांकि बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर उन्हें जमानत मिल गई और रिहा कर दिया गया।

रकम दोगुनी करने का भरोसा देकर लिया पैसा

पुलिस के मुताबिक, मामले का मुख्य आरोपी मोहम्मद अजीज खान है। आरोप है कि उसने कोमल साहू को शेयर बाजार में निवेश और कथित ‘चटिया-मटिया’ तंत्र-मंत्र के जरिए रकम दोगुनी करने का लालच दिया। इसके बाद कोमल साहू से करीब 4 करोड़ रुपये लिए गए। पुलिस की जांच में सामने आया कि अपेक्षित रिटर्न नहीं मिलने और रकम वापस न होने से कोमल साहू पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ता गया। कर्ज चुकाने का दबाव और अपनी रकम फंसने के कारण वह मानसिक तनाव में थे।

जहरीला पदार्थ खाने के बाद हुई मौत

पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर 2025 को कोमल साहू ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद पूरे मामले की जांच शुरू हुई। पुलिस ने आर्थिक लेन-देन के साथ उन परिस्थितियों की भी पड़ताल की, जिनके बीच कोमल साहू ने यह कदम उठाया था। इसी जांच में कथित ठगी और आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़े पहलुओं के साथ अन्य लोगों की भूमिका सामने आई।

मुख्य आरोपी समेत दो लोगों की पहले हो चुकी गिरफ्तारी

मामले में पुलिस पहले ही मोहम्मद अजीज खान और योगेंद्र कुमार साहू को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को चार अन्य आरोपियों की भूमिका के संबंध में जानकारी मिली, जिसके आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई।

बालोद, धमतरी और दुर्ग से जुड़े हैं आरोपी

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में बलराम साहू (46), निवासी बालोद, युवराज साहू (38), निवासी धमतरी, जबकि मिलाप राम साहू (62) और शुभम साहू (26), दोनों दुर्ग निवासी हैं। पुलिस ने चारों को 4 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया था। हालांकि गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट के आदेश से उन्हें जमानत मिल गई। जमानत मिलने के बाद चारों को रिहा कर दिया गया है।

मामले की जांच जारी

करीब 4 करोड़ रुपये के लेन-देन, आरोपियों की भूमिका और कोमल साहू की मौत से जुड़े घटनाक्रम की पुलिस जांच कर रही है। प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप पर बड़ी कार्रवाई :...

दंतेवाड़ा। जिले में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा-बुरदूम इलाके में सर्चिंग...

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...

बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...

बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...

बालोद एसिड अटैक का खुलासा : प्रेमी ने दोस्त...

बालोद। बालोद शहर में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर हुए एसिड अटैक की वारदात का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया...