भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से झटका, चुनाव याचिका में नए बिंदु जोड़ने का आवेदन खारिज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़ी चुनाव याचिका के मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट से झटका लगा है। अदालत ने याचिका में नए बिंदु जोड़ने की मांग को लेकर भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन खारिज कर दिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 3 नवंबर को होगी।

इस आवेदन पर हाईकोर्ट ने बीते दिनों अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब अदालत का आदेश जारी होने के बाद चुनाव याचिका पर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, भाजपा विधायक विजय बघेल ने 2023 के पाटन विधानसभा चुनाव को लेकर भूपेश बघेल के खिलाफ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मतदान से पहले लागू 48 घंटे की प्रचार-निषेध अवधि के दौरान भूपेश बघेल ने निर्वाचन क्षेत्र में रैली निकाली थी। विजय बघेल ने इसी आधार पर चुनाव रद्द करने की मांग की थी।

वहीं, भूपेश बघेल की ओर से चुनाव याचिका की वैधता को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। उनके पक्ष की ओर से तर्क दिया गया था कि याचिका निर्धारित समय-सीमा के बाद दाखिल की गई है।

सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था मामला

इस आपत्ति पर हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान विजय बघेल की गवाही की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई थी। इसके बाद भूपेश बघेल की ओर से इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद मामला फिर हाईकोर्ट में आगे बढ़ रहा है।

फिलहाल, हाईकोर्ट ने चुनाव याचिका में नए बिंदु जोड़ने की मांग से संबंधित आवेदन खारिज कर दिया है। अब सभी की नजरें 3 नवंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सुनवाई होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी की दर बढ़ाने और बकाया बोनस देने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सीजन शुरू होने से पहले ही समर्थन मूल्य को लेकर सियासत और किसान संगठनों की मांगें तेज हो...

बिलासपुर में अभिनेता रवि किशन ने युवाओं के साथ...

बिलासपुर। शहर में आयोजित पंखिड़ा डांडिया उत्सव में बॉलीवुड अभिनेता और सांसद रवि किशन की मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अपने...

डोंगरगढ़ जा रहे पदयात्रियों को पिकअप ने मारी टक्कर,...

रायपुर/पाटन। छत्तीसगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल डोंगरगढ़ जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ देर रात बड़ा सड़क हादसा हो...

दुर्ग में CAF जवान को बंधक बनाकर मारपीट, महिला...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान को बंधक बनाकर मारपीट करने और जबरन स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर...