CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज रफ्तार बुलेट ने रौंदा, दो की मौत, तीन घायल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बुलेट बाइक की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गईं। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, गोपालपुर गांव की 7 से 9 महिलाएं मादर-ढोल लेकर ठाकुर देवता स्थल पर जसगीत गाने जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बुलेट बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और महिलाओं की टोली को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गईं।

मृतकों की पहचान, गांव में पसरा मातम

हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान 53 वर्षीय बिंदा महंत और बरबस महंत के रूप में हुई है। दोनों आपस में रिश्तेदार थीं और गोपालपुर की निवासी थीं। घटना के बाद गांव में चल रहा डांडिया और जसगीत कार्यक्रम बंद कर दिया गया। पूरे गांव में मातम का माहौल है।

बुलेट चालक की हालत नाजुक, पुलिस जांच में जुटी

बताया जा रहा है कि बुलेट चालक राहुल की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवकों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने दो महिलाओं की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज से दो मौतों का मेमो प्राप्त हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों और बाइक सवारों से जुड़ी अन्य जानकारी जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गोवंश का सिर कटा मिलने पर बवाल, हिंदू संगठनों...

राजनांदगांव। शहर के गौरीनगर तालाब में गोवंश का सिर कटा मिलने की घटना को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। मामले में एक संदिग्ध...

फेसबुक पर दोस्ती, मंदिर में शादी और सात फेरों...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद मंदिर में हुई शादी में सात फेरे नहीं होने का हवाला देकर विवाह को शून्य घोषित...

नवरात्रि पंडाल के पास दर्दनाक हादसा, सड़क पर बंधी...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नवरात्रि पंडाल के पास एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक फैजान की मौत हो गई, जबकि उसका साथी...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...