फेडरेशन ने पांच दिवस कार्य का किया स्वागत: कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ मुख्यमंत्री को करेंगे ट्वीट… केन्द्र के समान मंहगाई व गृह भत्ता दे राज्य सरकार… फेडरेशन प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने मांग पूरी न होने पर जताई चिंता

भिलाई। गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री ने कर्मचारी हित में कार्यालयीन समय पांच दिवस और एनपीएस में शासन का अंशदान 10 से 14 फीसदी करने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ ने इस फैसले का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है। एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे, हर्षल मोहिते डॉ शैलेन्द्र सिंह पुष्पेंद्र कुमार वर्मा व सतीश कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से बताया कि कर्मचारी हित में लिए इस निर्णय से कर्मचारी वर्ग में खुशी की लहर है। फेडरेशन की इन मांगों को पूरा करने से कर्मचारी वर्ग हर्षित है। परंतु केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता नहीं मिलने से चिंतित हैं।

इस सम्बंध में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की वर्चुअल बैठक संयोजक कमल वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि दो सूत्रीय मांगों की ओर शासन का ध्यान आकर्षित करने फेडरेशन के आव्हान पर 28 व 29 जनवरी को सांकेतिक विरोध स्वरूप काली पट्टी लगाकर कार्य करेंगे तथा 28 से 31 जनवरी तक दोपहर 3 से 4 बजे के बीच मुख्यमंत्री को सभी अधिकारी- कर्मचारी ट्वीट कर मांग करेंगे कि पर हमें चाहिए न्याय। केन्द्र के समान 31 फीसदी मंहगाई भत्ता व सातवें वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ता दें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...