डोंगरगढ़ में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप : दो पक्षों में जमकर मारपीट, चाकूबाजी में 9 लोग घायल

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। शहर के वार्ड नंबर-2 के कुम्हारपारा और नाकापारा इलाके में हुई इस घटना में दोनों पक्षों से करीब 9 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए राजनांदगांव रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत पुराने झगड़े को लेकर हुई कहासुनी से हुई थी। नवरात्र के दौरान हुए कथित विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चल रही थी। इसी को लेकर देर शाम दोनों पक्ष आमने-सामने आए और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

दोनों पक्षों के कई लोग घायल

घटना में एक पक्ष से रवि वर्मा, मनोज कुंभकार, मोहन कुंभकार, दुर्गेश कुंभकार, शांति बाई कुंभकार और नारायण कुंभकार के घायल होने की जानकारी पुलिस की ओर से दी गई है। वहीं दूसरे पक्ष से भार्गव राव, मनीष कुमार वर्मा और सुमित मिश्रा के घायल होने की बात सामने आई है। घायलों में गंभीर स्थिति वाले लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर किया गया है। मामले में चाकूबाजी की बात भी सामने आई है, हालांकि घटना में किसने और किस परिस्थिति में चाकू का इस्तेमाल किया, इसकी स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

मारपीट का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोगों के बीच विवाद और मारपीट होती दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो में डोंगरगढ़ भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष बताए जा रहे एक व्यक्ति के भी विवाद में शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान और घटनाक्रम में उनकी वास्तविक भूमिका क्या है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इसलिए केवल वायरल वीडियो के आधार पर किसी व्यक्ति को घटना का दोषी मानना उचित नहीं होगा।

बलवा और आर्म्स एक्ट समेत धाराओं में केस

पुलिस ने मामले में एक पक्ष की शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, प्रकरण में बलवा, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस देव वर्मा, सुमित मिश्रा समेत अन्य संबंधित आरोपियों की तलाश कर रही है।

जांच के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, चाकूबाजी की घटना में किसकी भूमिका रही और वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा घटनाक्रम इसी विवाद से जुड़ा है या नहीं, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BOI बैंक में 36.79 लाख की गड़बड़ी : तत्कालीन...

कोंडागांव। जिले के बड़े डोंगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण...

कागजों में मृत, हकीकत में जिंदा निकले ग्रामीण :...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े कथित फर्जीवाड़े की जांच अब मध्यप्रदेश से निकलकर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले तक पहुंच गई है।...

BTI ग्राउंड पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने साफ किया...

रायपुर। राजधानी के शंकर नगर स्थित BTI ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने स्थिति स्पष्ट की...

रायपुर में नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई :...

रायपुर। राजधानी में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने महादेवघाट विसर्जन कुंड...