चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बना आग का गोला, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। भिलाईबाजार तालाब के पास हुई इस घटना में स्कूटी सवार भाई-बहन ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर खाक हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कुसमुंडा से कटकीडबरी लौट रहे थे भाई-बहन

जानकारी के अनुसार, पीयूष कंवर अपनी दीदी के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी से कुसमुंडा से कटकीडबरी लौट रहा था। इसी दौरान भिलाईबाजार तालाब के पास अचानक चलती स्कूटी में आग लग गई। खतरे को भांपते हुए दोनों ने तुरंत स्कूटी से छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई।

कुछ ही देर में आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

इलेक्ट्रिक वाहनों में आग की घटनाओं से बढ़ी चिंता

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कटघोरा कॉलेज के पास भी इसी तरह इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने की घटना सामने आई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा और उनकी तकनीकी गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हालांकि, भिलाईबाजार में स्कूटी में आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही आग लगने की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बस्तर दशहरा को लेकर दीपक बैज का BJP पर...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला...

कोरबा में मासूम की हत्या से भड़का आक्रोश :...

कोरबा। रजगामार क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्ची के अपहरण, अनाचार और हत्या की घटना ने कोरबा में लोगों को झकझोर कर रख दिया है।...

रायपुर एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से बदलेगा फ्लाइट टाइम...

रायपुर। अगर आप रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से आने-जाने के लिए फ्लाइट लेने वाले हैं, तो यात्रा से पहले नया शेड्यूल जरूर देख...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम : 27 अक्टूबर से बारिश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम भले ही शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम...