छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम : 27 अक्टूबर से बारिश के आसार, 28-29 को भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम भले ही शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 27 अक्टूबर से प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। इसके बाद 28 और 29 अक्टूबर को कुछ हिस्सों में भारी बारिश की स्थिति बनने के आसार हैं।

मौसम में इस बदलाव के पीछे बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा कम दबाव का क्षेत्र अहम माना जा रहा है। इसके और मजबूत होने के साथ चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना जताई गई है। इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

बारिश से पहले तापमान में आएगी गिरावट

प्रदेश में बारिश शुरू होने से पहले तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। इससे खासकर सुबह और रात के वक्त ठंड का अहसास बढ़ेगा। फिलहाल प्रदेश में बारिश नहीं हो रही है और मौसम सामान्य तौर पर शुष्क बना हुआ है। अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति रहने के बाद 27 अक्टूबर से मौसम में बदलाव के संकेत हैं।

रायपुर में अभी साफ रहेगा आसमान

राजधानी रायपुर में 24 अक्टूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 23 अक्टूबर को भी रायपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम था।

अंबिकापुर में सबसे ज्यादा ठंड

23 अक्टूबर को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके विपरीत अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे यह प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 27 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। वहीं 28 और 29 अक्टूबर को कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बस्तर दशहरा को लेकर दीपक बैज का BJP पर...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला...

कोरबा में मासूम की हत्या से भड़का आक्रोश :...

कोरबा। रजगामार क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्ची के अपहरण, अनाचार और हत्या की घटना ने कोरबा में लोगों को झकझोर कर रख दिया है।...

रायपुर एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से बदलेगा फ्लाइट टाइम...

रायपुर। अगर आप रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से आने-जाने के लिए फ्लाइट लेने वाले हैं, तो यात्रा से पहले नया शेड्यूल जरूर देख...

स्कूल में घुसकर शिक्षक पर डंडे से हमला :...

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय के भीतर सहायक शिक्षक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है...